ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / न्यू ईयर पर बेखौफ होकर पटना में कीजिए मस्ती, पूरे शहर की टाइट...

न्यू ईयर पर बेखौफ होकर पटना में कीजिए मस्ती, पूरे शहर की टाइट है सिक्योरिटी

01-Jan-2020 08:34 AM

PATNA: पूरे देश में नये साल के जश्न में लोग सराबोर हैं. बिहार में भी लोग न्यू ईयर के सेलिब्रेशन में कल रात से ही लगे हैं. नये साल का जश्न लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मना रहे हैं. राजधानी पटना में बेखौफ होकर आप नये साल को सेलिब्रेट कर सकते हैं. न्यू ईयर को देखते हुए राजधानी की सुरक्षा चाक-चौबंद है.


पटना के पार्कों में आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. पार्क, मंदिर, गंगा घाट और होटलों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. 50 दंडाधिकारी, 100 पुलिस पदाधिकारी के साथ 500 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. सभी थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. वहीं नये साल पर हुड़दंग करने वाले लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर है.


न्यू ईयर के मौके पर शराब पीकर घूमने, लड़कियों को छेड़ने और परेशान करने वाले बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. पटना का हनुमान मंदिर, पटना जू, ईको पार्क, कुम्हरार खुदाई स्थल, वीर कुंवर सिंह पार्क, गांधी मैदान, गोलघर, चिल्ड्रेन पार्क, राजेंद्र चौक, सभ्यता द्वार समेत सभी प्रमुख स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है. लिहाजा आज के दिन बेखौफ होकर पटना में आप पिकनिक मना सकते हैं, अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर सकते हैं.