ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / bihar / नेपाल से पैदल चलकर आया तेजस्वी का फैन, डिप्टी सीएम से की मुलाकात

नेपाल से पैदल चलकर आया तेजस्वी का फैन, डिप्टी सीएम से की मुलाकात

09-Sep-2022 11:34 AM

PATNA : साल 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद तेजस्वी यादव के समर्थकों को निराशा झेलनी पड़ी थी. तेजस्वी मुख्यमंत्री बनते बनते रह गए थे लेकिन बिहार की सियासत ने पिछले महीने ऐसी करवट बदली कि अब तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम हैं. तेजस्वी के डिप्टी सीएम बनने के बाद लगातार उनके समर्थक और चाहने वाले जश्न मना रहे हैं. लेकिन तेजस्वी के एक ऐसे फैन की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है जो उनके डिप्टी सीएम बनने के बाद नेपाल से पैदल चलकर पटना पहुंचा. हम बात कर रहे हैं पड़ोसी देश नेपाल के रहने वाले आनंद शर्मा की. आनंद शर्मा नेपाल के कलैया के रहने वाले हैं और तेजस्वी यादव के बड़े फैन हैं.



तेजस्वी के इस फैन आनंद शर्मा ने अगस्त महीने की आखिरी तारीख को नेपाल से यात्रा शुरू की थी. 3 सितंबर को आनंद मोतिहारी पहुंचे थे और अब पटना पैदल पहुंचकर उन्होंने तेजस्वी यादव से मुलाकात की है. यादव से मुलाकात के दौरान आनंद ने उन्हें अपनी तरफ से एक गमछा भी भेंट किया. इसके बाद तेजस्वी यादव से उनकी बातचीत भी हुई. आनंद भारत और नेपाल के बीच मैत्री संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं. तेजस्वी यादव ने भी आनंद शर्मा के इस पहल की प्रशंसा की है.



अब जब आनंद शर्मा ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात कर ली है तो भारत से लेकर नेपाल तक इस बात की चर्चा फ़ैल गई. लोग आनंद के इस पहल की तारीफ़ करते नहीं थक रहे. हालांकि जब उन्होंने अपने पैदल यात्रा शुरू की थी तो कई लोगों ने सोशल मीडिया पर मज़ाक भी बनाया था. लेकिन, आखिरकार आनंद शर्मा की मेहनत रंग लाई और उन्होंने अपने चाहिते तेजस्वी यादव से मुलाक़ात कर ली.