ब्रेकिंग न्यूज़

“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम

Home / bihar / NEET छात्रा के घर पहुंच गये डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, DGP को लगाया...

NEET छात्रा के घर पहुंच गये डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, DGP को लगाया फोन, कहा..हर हाल में मिलेगा न्याय

जहानाबाद में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पीड़ित परिवार से मिले और न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने DGP से फोन पर जल्द खुलासा करने को कहा।

27-Jan-2026 07:33 PM

By First Bihar

JEHANABAD: नीट छात्रा की संदिग्ध मौत से जुड़ी बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है। जहां मृतका के परिजनों से मिलने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम पहुंच गये। उन्होंने मृतका की मां और पिता से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया। विजय कुमार सिन्हा ने वही से बिहार के डीजीपी को फोन लगाया और जल्द से जल्द खुलासा किये जाने की बात कहा। 


मृतका के परिजनों से मुलाकात कर विजय कुमार सिन्हा ने न्याय का भरोसा दिलाया। विजय सिन्हा को देखते ही मृतका की मां फूट-फूटकर रोने लगी जिसके बाद डिप्टी सीएम ने कहा कि माता जी धैर्य रखिए सजा हम जरुर दिलाएंगे..मृतका के साथ इंसाफ होगा और पापियों को सजा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो पाप किया है उसको नहीं छोड़ेंगे।  


मृतका के परिजनों से मिलने के बाद विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मृतका के परिजनों को न्याय मिलेगा। जो दोषी होगा पूरी तरह से इसकी सत्यता को उजागर किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर इस मामले की पूरी जांच हो रही है। मामले का उजागर बहुत जल्द होगा। हर बिंदुओं पर जांच किए जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि हमने पूरी तरह से डीजीपी और गृह मंत्री से बात कर कहा है कि यह एक व्यक्ति और एक बच्ची का मामला नहीं बल्कि यह बिहार की बेटी और उसकी अस्मिता का मामला है। इस तरह के दरिंदों को माफ नहीं किया जाएगा। अगर यह पुष्टी हो जाती है कि रेप के बाद हत्या हुई है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। चाहे जो भी हो उसे बक्शा नहीं जाएगा। मामले की छानबीन पूरी तरह की जा रही है। अभी हम परिवार से मिले हैं। 


उनके माता-पिता, चाचा, मामा सभी से मिले हैं और कार्रवाई का भरोसा जताये हैं। अभी मामले की जांच एसआईटी कर रही है। सरकार का प्रेशर है कि जांच सही हो पूरी तरह से इसकी सतह की पुष्टि हो। पुलिस पूरी ताकत से इसमें लगी हुई है। बहुत जल्द सच सामने आ जाएगा। डीजीपी भी पिता से बात किए हैं, हम लोग भी पूरी घटना पर नजर रखे हुए हैं। इसका खुलासा बहुत जल्द किया जाएगा। कोई भी कितना भी बड़ा अपराधी होगा, जितना भी पहुंच का होगा वह नहीं बचेगा। ऐसी मानसिकता के लोगों को हम नहीं बख्शेंगे।