BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद
12-Oct-2025 09:49 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में दो चरणों में मतदान 6 और 11 नवम्बर को होगा। वही मतों की गिनती 14 नवम्बर को होगा। इससे पहले आज रविवार की शाम में एनडीए ने महागठबंधन से पहले सीटों का बंटवारा कर दिया। हालांकि इसमें थोड़ा वक्त लग गया। भाजपा और जेडीयू को बराबर सीटें मिली है. जेडीयू को 101 और बीजेपी को भी 101 सीटें मिली है। वही चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) को 29 सीटें दी गयी है, जबकि जीतनराम मांझी की पार्टी हम को 6 और उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम को भी 6 सीटें दी गयी है।
बता दें कि पिछले कई दिनों से एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर पटना से लेकर दिल्ली तक मंथन चल रहा था। लेकिन खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान बताने वाले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो व सांसद चिराग पासवान अन्य सभी दलों पर भारी पड़ गये। चिराग बीजेपी से 40 सीटों की मांग करने लगे। फिर 30 सीटों पर अड़ गये। तभी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी भी 15 सीटों की मांग करने लगे। जिसके बाद चिराग पासवान को 30 की जगह 29 सीटें दी गयी वही जीतन राम मांझी को 15 में सिर्फ 6 सीट ही दी गयी। भाजपा नेतृत्व चिराग पासवान को 29 सीटें देने को मजबूर हो गया। जिसका खामियाजा भाजपा, जेडीयू, हम और आरएलएम को उठाना पड़ गया।
दरअसल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने अकेले चुनाव लड़ा था, जिससे NDA को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था। चिराग की वजह से जेडीयू को कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भाजपा नेतृत्व किसी भी तरह की गलती इस बार नहीं करना चाहती थी। चिराग को नाराज करना नहीं चाहती थी। चिराग 40 सीटें मांग रहे थे। उसके बाद 30 की डिमांड करने लगे। लेकिन भाजपा नेतृत्व ने चिराग को 26 सीटों का ऑफर दे दिया। वही भविष्य में राज्यसभा सीट और एमएलसी सीट देने की भी बात कही। लेकिन चिराग पासवान किसी भी हाल में 30 से कम सीटें नहीं चाह रहे थे। लिहाजा बीजेपी नेतृत्व को चिराग के आगे झुकना पड़ गया। चिराग 30 सीटों की डिमांड कर रहे थे लेकिन उन्हें 29 सीटें दे दी गयी।
महागठबंधन से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने रविवार की शाम में सीटों का बंटवारा कर दिया। जेडीयू, बीजेपी, लोजपा (रामविलास), हम और आएलएम के बीच सीटों का ऐसा बंटवारा किया गया कि अब नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का बड़ा भाई होने का दर्जा ही छिन गया। अब बीजेपी और जेडीयू दोनों 101-101 सीटों पर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) को 29 सीट दिया गया है तो वही जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें मिली है।
बिहार में अब एनडीए की सरकार चला रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) अलायंस में बड़ा भाई नहीं रही। 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जेडीयू और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दोनों को एक बराबर 101-101 सीट मिला है। बड़ा भाई और छोटा भाई को लेकर कोई औपचारिक बात नहीं थी, लेकिन विधानसभा के चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड भाजपा से कुछ ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ती थी। 2020 के विधानसभा चुनाव में यह देखने को मिला था। जब 115 सीटों पर जेडीयू और 110 सीटों पर भाजपा ने चुनाव लड़ा था।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में आखिरकार सीटों का बंटवारा रविवार की देर शाम हो गया। लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमों चिराग पासवान को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी से ज्यादा सीटें मिली है। हम पार्टी को 6 सीट मिली है जबकि चिराग की पार्टी को 29 सीटें दी गयी है। इस संबंध में जब जीतन राम मांझी से बात की गयी। दिल्ली से पटना लौटने के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने यह जानकारी दी कि चिराग पासवान को आपसे ज्यादा सीटें दी गयी है जबकि आपको 6 सीटें ही मिली है। इस पर क्या कहेंगे?
मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि पार्लियामेंट में हमकों एक सीट मिली थी। तब हम क्या नाराज थे? वैसे यहां 6 सीट पर बात की गयी है तो यह आलाकमान का निर्णय होगा। उसको हम स्वीकार करते हैं। दूसरे को क्या मिली है ये तो हमारे आलाकमान समझ सकते हैं, लेकिन यह बात सही है कि हमको जो मिला है, उससे हम लोग सब संतुष्ट है। किसी भी प्रकार का कोई सिकबा शिकायत नहीं है। हम एकदम खुश हैं। बता दें कि भाजपा को 101 सीट, जेडीयू को 101 सीट (दोनों दल को बराबर सीटें मिली) लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें, रालोमो और हम पार्टी को 6-6 सीटें मिली है।
बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग का ऐलान हो गया है। एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूला की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नहीं दी गयी एनडीए के नेताओं सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत अन्य नेताओं ने रविवार की शाम सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर सीट शेयरिंग की जानकारी दी।