मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Mar-2025 08:23 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Road Accident In Nawada: बिहार के नवादा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक हिसुआ प्रखंड के भेलवा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, हादसे में दोनों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान नारदीगंज प्रखंड के फतेहपुर गांव निवासी अशोक चौधरी के पुत्र पप्पू कुमार (26) और छोटेलाल राजवंशी के पुत्र सूरज कुमार (26) के रूप में हुई है। मृतक पप्पू कुमार अपने परिवार का इकलौता बेटा था। रविवार को ही उसकी शादी तय हुई थी। दोनों दोस्त बाइक से बाजार घूमने निकले थे। घटना तब हुई जब दोनों अपने गांव की तरफ मुड़ रहे थे, इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
वहीं दूसरी ओर मृतक सूरज की पत्नी तीन महीने की गर्भवती है। उनकी शादी एक साल पहले ही हुई थी। पति की मौत की खबर सुनते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। मृतक सूरज भी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिवार में मातम फैल गया है साथ ही पूरे गांव में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।