ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / nawada-news / CM Nitish Pragati Yatra: CM नीतीश ने नवादा के लिए दिया 'बाईपास' से...

CM Nitish Pragati Yatra: CM नीतीश ने नवादा के लिए दिया 'बाईपास' से लेकर 'मेडिकल कॉलेज' समेत बहुत कुछ, जानें....

CM Nitish Pragati Yatra: नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान आज नवादा पहुंचे. मुख्यमंत्री ने नवादा के लिए कई बड़ी घोषणाएं की. CM ने मेडिकल कॉलेज,बाईपास समेत बड़ी योजनाओं की दी सौगात.

10-Feb-2025 01:49 PM

By Viveka Nand

CM Nitish Pragati Yatra:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान आज नवादा पहुंचे. सीएम नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी समेत अन्य नेता मौजूद रहे. प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने नवादा के लिए कई बड़ी योजनाओं की घोषणा की.  

मुख्य़मंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नवादा जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं. कुछ नये काम और कराये जायेंगे. रजौली के रोह एवं गोविन्दपुर प्रखंड को जोड़ने वाली सड़क पर सकरी नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा.हिसुआ-नवादा-जमुई राज्य उच्च पथ (State Highway-08) पर नवादा बाईपास जिसमें एक आर.ओ.बी. भी शामिल है का निर्माण किया जायेगा. नवादा जिले में बहुद्देशीय प्रेक्षागृह का निर्माण किया जायेगा.पकड़ीबरावाँ अंचल के कचना मौजा में ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण कराया जायेगा. रजौली अनुमंडल में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी.नवादा नगर परिषद् के कुल 44 वार्डों में से छूटे 27 वार्ड में गंगाजल आपूर्ति की जायेगी.नवादा जिले में रजौली, हिसुआ, नरहट, गोबिन्दपुर, सिरदल्ला एवं अकबरपुर प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा. नवादा में रजौली में औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जायेगा.नगर पंचायत, रजौली में स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जायेगा.नवादा शहर में सिटी सर्विलांस हेतु नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जायेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पहले बता दिया है कि "नवादा में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल" का निर्माण कराया जायेगा.इसके जमीन चिहिन्त करने हेतु शीघ्र ही पटना से टीम भेजी जायेगी. इसके अतिरिक्त नवादा जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा. बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा।