Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार
08-Apr-2023 04:12 PM
By First Bihar
NAWADA: बिहार के नवादा मंडल कारा में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ताबड़तोड़ छापामारी की गई. यह कार्रवाई एसडीओ की देखरेख में हुई. जहां सदर एसडीओ, सदर डीएसपी और अन्य अधिकारियों मौजूद रहे. तकरीबन दो घंटे तक छापेमारी चलती रही. अधिकारियों ने जेल परिसर का कोना-कोना खंगाला. लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ.
इस क्रम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. बताया जा रहा है कि अचानक अधिकारियों का काफिला मंडल कारा पहुंचा. और SDO, DSP समेत अन्य अधिकारियों ने जेल में प्रवेश किया. जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने पुरुष, महिला वार्ड, हॉस्पिटल के साथ साथ समेत पूरे जेल परिसर की तलाशी ली. चप्पे-चप्पे तक को खंगाला. इस दौरान में वरीय अधिकारियों ने जेल में बंद कैदियों से भी पूछताछ की.
वही जेल मैनुअल के मुताबिक मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. बात दें इस रेड में सदर एसडीएम उमेश कुमार भारती, सदर एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजनी कुमार, अंचला अधिकारी समेत जिले के पुलिस बल शामिल थे. इस अभियान में कहीं भी किसी भी प्रकार का कोई भी आपत्तिजनक सामान की बराबरी नहीं किया गया है.