ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज Bihar Accident : बड़ा हादसा टला ! अनियंत्रित ट्रक दुकान और घर में घुसा, बाल-बाल बचे महिला और दो बच्चे; नशे में ड्राइविंग बनी वजह Viral Video: घर से भागकर रचाई लव मैरिज, फिर सोशल मीडिया पर खोला राज… बयान सुनकर लोग रह गए दंग बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल

Home / bihar / नवल किशोर राय को सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, JDU ऑफिस लाया गया...

नवल किशोर राय को सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, JDU ऑफिस लाया गया पार्थिव शरीर

17-Apr-2022 12:48 PM

PATNA : पूर्व सांसद और जेडीयू नेता नवल किशोर राय का पार्थिव शरीर आज दिल्ली से पटना लाया गया. पटना पहुंचने के बाद उनके पार्थिव शरीर को बिहार विधानमंडल और फिर जेडीयू कार्यालय लाया गया. जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत सांसद को अंतिम श्रद्धांजलि दी है. इस मौके पर उन्होंने नवल किशोर राय के राजनीतिक जीवन का स्मरण करते हुए उनसे जुड़ी यादों को साझा किया.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नवल किशोर राय से मेरा पुराना संबंध था. जननायक कर्पूरी ठाकुर के समय से उनसे मेरा संबंध था. मुझे इस घटना से काफी दुख हुआ है. जनता के लिए बहुत अच्छा काम उन्होंने किया है. मुझे व्यक्तिगत रूप से भी इस घटना का बेहद दुख है.


बता दें कि सीतामढ़ी के सांसद रहे नवल किशोर राय का निधन कल शनिवार को हो गया है. नवल किशोर राय का इलाज दिल्ली स्थित एक अस्पताल में चल रहा था. वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे. कल देर रात उन्होंने दिल्ली के ही एक अस्पताल में अंतिम सांस ली है. नवल किशोर राय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे. जिनका इलाज दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा था. पिछले कई दिनों से वे मैक्स हॉस्पिटल के आईसीयू में एडमिट थे. करीब 3 महीने से उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी.


नवल किशोर राय तीन बार सीतामढ़ी से सांसद रहे. साल 1991 में नवल किशोर राय ने जनता दल के टिकट पर चुनाव में जीत हासिल की और लोकसभा पहुंचे. 1996 में भी नवल किशोर राय ने जनता दल के सांसद के तौर पर लोकसभा में अपनी मौजूदगी दर्ज करायी. इसके बाद नवल किशोर राय 1999 में जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर सीतामढ़ी संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे.