Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट
12-Jul-2025 08:04 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के बेतिया जिले के नरकटियागंज नगर क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शुक्रवार रात ब्लॉक रोड स्थित एक पंचर की दुकान पर काम कर रहे 24 वर्षीय अर्जुन कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब अर्जुन अपनी दुकान बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहा था।
घटना शंकर सोनार की पंचर दुकान की है, जो ब्लॉक रोड पर स्थित है। अर्जुन कुमार, जो मलदहिया वार्ड नंबर 15 का निवासी था, रोज की तरह शुक्रवार को भी दुकान में काम कर रहा था। रात करीब 8:30 बजे जब वह दुकान बंद कर रहा था, उसी दौरान वह बिजली बोर्ड से प्लग निकालने गया। उसी वक्त उसे तेज करंट लग गया, और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।
स्थानीय लोगों की मदद से अर्जुन को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल, नरकटियागंज लाया गया। लेकिन ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि अर्जुन की मौत अस्पताल लाए जाने से पहले ही हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही शिकारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई विपिन कुमार और रामएकबाल पासवान ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अर्जुन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल में मौजूद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने हादसे की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या अर्थिंग की गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस तकनीकी टीम की रिपोर्ट के बाद ही असल कारण स्पष्ट होगा।
इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने प्रशासन से अर्जुन के परिवार को मुआवजा और सहायता प्रदान करने की मांग की है। अर्जुन अपने घर का इकलौता कमाने वाला था, जिससे उसके परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है।
रिपोर्ट - संतोष कुमार