ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशीला एक्सप्रेस के आने से पहले 100 फीट लंबा शेड का छज्जा पोर्टिको में गिरा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश ‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह ‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह BPSC News : बिहार में अफसर बनने का तरीका बदल गया! BPSC ने लागू किया नया सिस्टम; जानिए अब आपको क्या करना होगा प्रभास की ‘FAUZI’ पर सख्ती… ट्रेलर से पहले लीक पर मेकर्स का बड़ा एक्शन अलर्ट, शेयर किया तो होगी कार्रवाई

Home / bihar / नमाज पढ़ने से रोका तो इमाम को ही पीट डाला, लॉकडाउन के बीच...

नमाज पढ़ने से रोका तो इमाम को ही पीट डाला, लॉकडाउन के बीच दिखा दुस्साहस

18-Apr-2020 08:56 AM

DARBHANGA: दरभंगा में जुमे की नमाज पढ़ने से रोकने पर लोगों ने इमाम को पीट दिया। इतना ही नहीं इमाम को बचाने आए लोगों से मारपीट भी की गयी। उपद्रवियों ने रोड़ेबाजी भी की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करवाया।


मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र के फैजुल्लाह खां मोहल्ला स्थित एक मस्जिद का है।  मस्जिद के मौलाना के अनुसार जुमे की नमाज अदा करने को लेकर करीब दर्जन भर लोग नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में आए थे।मौलाना ने बताया कि लॉकडाउन को लेकर किसी भी मस्जिद में लोगों की भीड़ इकट्ठा करने के लिए मना किया गया है। इसलिए तीन या चार आदमी से अधिक लोगों को नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं दी गयी। इसी बात पर नमाज पढ़ने आए लोग उनसे उलझ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं उनको बचाने आए लोगों के साथ भी मारपीट की गई। उपद्रवियों ने रोड़ेबाजी भी की। सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।


एसएसपी बाबूराम ने बताया कि धार्मिक स्थलों पर नमाज व पूजा करना मना है। फिर भी कुछ लोगों ने मस्जिद पर नमाज पढ़ने की जिद की। जिसका विरोध मस्जिद के इमाम के द्वारा किया गया। इसी बात पर नमाज पढ़ने आए लोगों के द्वारा इमाम के साथ दुर्व्यवहार किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस के द्वारा इमाम से आवेदन लिया गया है। जिसमें तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।