ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / bihar / nalanda / Bihar News: भीषण सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, आक्रोशित लोगों ने 1...

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, आक्रोशित लोगों ने 1 घंटे तक मचाया बवाल

Bihar News: नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के यमुनापुर गांव के पास गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन ने 45 वर्षीय दिलीप यादव को रौंद दिया। घर से 7 किमी दूर हुआ हादसा..

11-Dec-2025 09:45 AM

By First Bihar

Bihar News: नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे ने एक परिवार को शोक में डुबो दिया है। साइकिल पर सवार होकर मजदूरी करने जा रहे 45 वर्षीय अधेड़ दिलीप यादव अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। यह हादसा यमुनापुर गांव के पास बिहारशरीफ-पटना मुख्य मार्ग पर हुआ। दिलीप सिरसिया बीघा गांव के निवासी स्वर्गीय ननन यादव के पुत्र थे। उनके घर से करीब 7 किलोमीटर दूर यह घटना घटी, जब वे रोज की तरह बिहारशरीफ जा रहे थे।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक एक तेज रफ्तार वाहन ने दिलीप को कुचल दिया और चालक मौके से भाग निकला। मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने मृतक का शव सड़क पर रख दिया और मुख्य मार्ग जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक ट्रैफिक ठप रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो शव देखकर चीख-पुकार मच गई। दिलीप परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।


इस घटना की सूचना मिलते ही नूरसराय थाना प्रभारी अरविंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी जियाउल हक और अंचलाधिकारी दीपक कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को काफी समझाया-बुझाया, लेकिन वे मुआवजे और सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। आखिरकार हल्का बल प्रयोग कर जाम हटवाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को 20,000 रुपये की आर्थिक मदद का आश्वासन दिया गया है।


थानाध्यक्ष ने बताया है कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आवेदन मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। यह हादसा एक बार फिर बिहार की सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाह चालकों की समस्या को उजागर करता है। ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा उपायों की कमी से ऐसे हादसे बढ़ रहे हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।