मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर
31-Mar-2026 03:59 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के नालंदा में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब बिहारशरीफ स्थित शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़ मच गई। इस घटना में 8 महिलाओं समेत कुल 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं।
नालंदा के एसपी भारत सोनी के अनुसार, अत्यधिक गर्मी और भारी भीड़ इस हादसे की मुख्य वजह रही। उन्होंने बताया कि ठंडे पानी में स्नान के बाद जब महिलाएं मंदिर परिसर में प्रवेश कर रही थीं, तभी दम घुटने और पानी की कमी के कारण कई महिलाएं बेहोश होकर गिरने लगीं। इससे अफरा-तफरी मच गई और भीड़ बेकाबू हो गई, जिसके चलते यह दुखद घटना घटी।
एसपी ने बताया कि मंदिर में पहले से चौकीदारों की तैनाती थी, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में भीड़ आने की पूर्व सूचना नहीं थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि घटना के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है। अब तक 8 में से 7 मृतकों की पहचान हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि 8 घायल लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से सभी की हालत स्थिर है, जबकि एक को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।