परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
08-Jan-2020 07:09 AM
NALANDA : इश्क़ अंधा होता है.. यह बात जमाने से कही और सुनी जाती रही है। लेकिन इश्क़ में मामूली सी बात पर अगर प्रेमी खुद को आग लगा ले तो इसे क्या कहेंगे। एक जुनूनी आशिक़ की ऐसी ही कहानी नालंदा से सामने आई है जहां अपनी प्रेमिका से व्हाट्सएप चैट के दौरान मामूली सी बहस में एक आशिक़ ने खुद के शरीर में ही आग लगा ली।
घटना बिहार थाना इलाके के गुफापर मोहल्ले की है। इस मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने शरीर पर पेट्रोल डाल आग लगा ली। जिससे वह धू-धू कर जलने लगा। यह नजारा देख मोहल्लेवासी सन्न रह गए। किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया । इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया।
दरअसल युवक निकेत कुमार अपनी प्रेमिका से व्हाट्सएप चैट कर रहा था। इसी दौरान किसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। जिससे नाराज़ निकेत ने इस घटना को अंजाम दिया। निकेत शेखपुरा जिला के पांची गांव निवासी शैलेंद्र प्रसाद का पुत्र है। निकेत बिहार में किराया के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा है। गांव की एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है।