BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन
10-Mar-2021 07:05 AM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल योजना में गड़बड़ी करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। पटना प्रमंडल में इस योजना के अंतर्गत गड़बड़ी करने वाले 158 मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों पर कार्रवाई होगी। इसमें सबसे अधिक 97 मुखिया रोहतास जिले से हैं। नल जल योजना में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद सरकार ने इस पूरे मामले की जांच की कराई थी। मामले में 78 पंचायत प्रतिनिधियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है जबकि 35 अधिकारी और सरकारी कर्मियों पर भी विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
पटना प्रमंडल प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई के लिए जो लिस्ट बनाई है उसमें पटना जिले के 25, नालंदा के 19, भोजपुर जिले के 8, बक्सर के 9, रोहतास जिले के 97 मुखिया शामिल हैं। इसके अलावा पटना जिले के 29, नालंदा ले 9, भोजपुर जिले के 4, बक्सर जिले के 17, और रोहतास जिले के 19 अन्य पंचायत प्रतिनिधियों पर भी प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। ग्राउंड रियलटी जानने के लिए पटना जिले के ग्रामीण इलाकों में 71 जगहों पर पटना के डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इसके साथ ही साथ रोहतास और कैमूर में 32-32 जगह पर औचक निरीक्षण किया गया। भोजपुर में 58, बक्सर में 8 और नालंदा में 17 जगह पर जांच कराई गई। इस जांच के दौरान कई जगह पर पाया गया कि नल-जल योजना का काम सही तरीके से नहीं कराया गया है।
जांच में यह बात सामने आई कि योजना का काम आधा अधूरा कराया गया है। पानी की टंकी कहीं बनी है तो बोरिंग का काम पूरा नहीं हो पाया और कहीं पानी की टंकी नहीं है तो बोरिंग का काम आधे अधूरे तरीके से किया गया है। इस योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है लेकिन ज्यादातर जगहों पर पैसे की निकासी कर ली गई है। पटना में 64 लाख रुपए ऐसे पंचायत प्रतिनिधियों से वसूला जाएगा जिन्होंने योजना की राशि निकाल ली लेकिन काम नहीं कराया। रोहतास में 37 लाख, बक्सर में 27 लाख, भोजपुर में 9 लाख की वसूली होगी जबकि मुख्यमंत्री के गृह जिले में सबसे ज्यादा 199 लाख रुपए की वसूली की जानी है।