ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / bihar / नई सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग आज, विधानमंडल सत्र पर लगेगी मुहर

नई सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग आज, विधानमंडल सत्र पर लगेगी मुहर

17-Nov-2020 06:51 AM

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज पहली बार कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। 17वीं विधानसभा के गठन के बाद विधानमंडल का सत्र बुलाए जाने को लेकर आज कैबिनेट की बैठक में मुहर लगेगी। हालांकि यह बात पहले से तय है कि विधानमंडल का सत्र 23 नवंबर से बुलाया जाएगा लेकिन आज विधिवत कैबिनेट इस प्रस्ताव पर मुहर लगाएगी। 


सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार अपनी नई कैबिनेट की पहली बैठक में आज शामिल होंगे। सरकार के मंत्रियों के बीच अब तक के विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि इसकी घोषणा भी जल्द ही कर दी जाएगी। आज दोपहर होने वाली कैबिनेट की बैठक पर सबकी नजर टिकी हुई हैं। विधानसभा का पहला सत्र बुलाकर सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर का चयन होगा और प्रोटेम स्पीकर ही विधानसभा के नए सदस्यों को शपथ दिलाएंगे इसके बाद नए स्पीकर का चुनाव होगा। 


विधानसभा अध्यक्ष का पद इस बार बीजेपी के कोटे में गया है और यह लगभग तय माना जा रहा है कि बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव इस बार बिहार विधानसभा के अध्यक्ष होंगे। सोमवार को नीतीश सरकार के शपथ  ग्रहण समारोह में विजय कुमार चौधरी के शपथ लेने के बाद स्पष्ट हो गया था कि विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी इस बार बीजेपी के पास रहेगी।