EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
12-Jun-2023 08:24 AM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : आप लोगों को तो बोले हम, - ना किसी को सीएम बनना है ना किसी को पीएम बनना है। ना हम सीएम बनेंगे नीतीश जी पीएम बनेंगे। हमारा एकमात्र लक्ष्य 2024 में मिलकर मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करना है। इन लोगों को देश से भगाना है। यह लोग देश को बर्बादी की तरफ लेकर जा रहे हैं। यह बातें हम नहीं बल्कि बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव कह रहे हैं।
दरअसल, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के विधान परिषद सुनील सिंह के आवास पर आयोजित एक समारोह में शिरकत करते हुए तेजस्वी यादव ने विपक्षी एकता और खुद को सीएम बनाने की बातों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि - ना तो हमको CM बनना है और ना ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को PM बनना है। हम लोग बस विपक्ष को एकजुट कर आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। भाजपा के लोग देश को बर्बादी की तरफ लेकर जा रहे हैं यह लोग संविधान को खत्म कर रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग वैसे लोगों को इस देश से बाहर निकालने आए हैं जो लोग देश के इतिहास को बदलने की कोशिश में जुटे हुए हैं लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रहे हैं अब उन लोगों से हम लोगों को लड़ाई लड़ना है। इसी की तैयारी को लेकर पटना में 23 जून को बैठक होनी है।
वहीं, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर आप कितना भी पाप करके बीजेपी में चल जाओ तो आप राजा हरिश्चंद्र हो जाते हो। अगर आप उनके खिलाफ बोलते हो या आप उनके साथ नहीं जाते हैं तो क्या होता है वह आज सबको पता है। लेकिन हम लोग शुरू से ही इनके खिलाफ लड़े हैं हमारे पिता लालू जी भी इनके खिलाफ लड़े हैं। न उन्होंने घुटना ठेका है ना हम घुटना टेकेंगे।आजकल तो बीजेपी वाशिंग मशीन का काम कर रही है कितना भी पाप कर आप बीजेपी के पास जाओ आपका सारा पाप धुल जाता है। लेकिन, इस बार उनको विपक्षी एकता देश और गद्दी से हटा कर रहेगी।