बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें.... बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो क्या पुलिस करेगी गिरफ्तार? जानिए सच्चाई, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस की कमी पर सड़क जाम! रोहतास में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े लोगों ने सिलेंडर रख कर रोका मार्ग
12-Dec-2025 10:48 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-एक के न्यायाधीश धीरेंद्र मिश्र ने जिले के 11 वर्ष पुराने मामले में शुक्रवार को एक शिक्षक वरुण कुमार को दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही साथ दोषी पर पांच हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है, जिसे नहीं चुकाने पर उसे तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
मामला विगत 7 अक्टूबर 2014 का है, जब छह वर्षीय छात्रा के पिता ने मुजफ्फरपुर के सकरा थाने में शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी.पिता ने शिकायत में कहा गया था कि वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के मधुरापुर का निवासी वरुण कुमार, जो वर्तमान में सकरा थाना क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल में रहकर छात्रा के घर पर ट्यूशन पढ़ाता था, पढ़ाने के दौरान छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार और बैड टच किया करता है।
वही छात्रा की मां के बयान के अनुसार, शिक्षक ने उनकी बेटी के पूरे शरीर को गलत इरादे से छुआ करता था। जब इस घटना की शिकायत शिक्षक के ननिहाल वालों से की गई, तो उन्होंने शिकायतकर्ताओं के साथ अभद्रता और गाली गलौज का प्रयोग किया और तथा धमकी भी दी।
पुलिस ने मामले की जांच के बाद, 29 फरवरी 2016 को शिक्षक के खिलाफ विशेष कोर्ट में फाइनल चार्जशीट दाखिल की थी। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) नरेंद्र कुमार ने कोर्ट में आठ गवाह पेश किए, जिनके बयानों और एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने वरुण कुमार को दोषी करार दिया और सजा सुनाई।