Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
18-Dec-2025 08:16 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र से अपराध और दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक को सरेराह रोककर उसकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी गई और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, साहेबगंज के बैद्यनाथपुर करनौल निवासी राजू मांझी के पुत्र अवधेश कुमार ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि घटना मंगलवार, 16 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे की है। अवधेश अपने घर से मीना बाजार सब्जी खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान नवधरिया टोला और अशोक चौक के बीच बाइक सवार दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया।
पीड़ित के आवेदन के अनुसार, नवानगर निजामत निवासी रविन्द्र सहनी के पुत्र चंदन कुमार और उसके एक अन्य साथी ने अवधेश को घेर लिया। आरोपियों ने अचानक पिस्टल निकाली और अवधेश की कनपटी पर सटा दी। सरेआम गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने उसे गोली मार देने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हवा में पिस्टल लहराते हुए भूतनाथ मंदिर की ओर फरार हो गए।
हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल है। हालांकि, पीड़ित ने आवेदन में विवाद के किसी स्पष्ट कारण का उल्लेख नहीं किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साहेबगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है।
साहेबगंज थाना पुलिस वायरल वीडियो और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इस घटना ने स्थानीय पुलिस की गश्ती और सुरक्षा दावों पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।