Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच
28-Jan-2026 08:15 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थानाध्यक्ष (SHO) अंजनी कुमार सिंह को पद से हटाकर वापस पुलिस केंद्र (लाइन) बुला लिया है। उनकी जगह अब अनुज कुमार को मुजफ्फरपुर नगर थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मात्र 9 दिन में हुई विदाई, योग्यता बनी बाधा
अंजनी कुमार सिंह की नियुक्ति बीते 21 जनवरी 2026 को ही नगर थानाध्यक्ष के रूप में की गई थी। लेकिन महज 9 दिनों के भीतर ही उन्हें पदमुक्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, गृह विभाग के संकल्प और पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्धारित अर्हता (योग्यता) की शर्तों को पूरा नहीं कर पाने के कारण यह कड़ी कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि वैशाली जिले में लंबित एक उत्पाद मामले (Excise Case) की वजह से उनकी सेवा शर्तों पर तकनीकी पेंच फंसा था, जिसके बाद एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश जारी किया।
कांटी थाने के ASI पर भी गिरी गाज
नगर थानेदार के अलावा जिले के कांटी थाना में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (ASI) धनंजय कुमार पर भी अनुशासन की गाज गिरी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) पश्चिमी-01 की जांच रिपोर्ट और अनुशंसा के आधार पर धनंजय कुमार को कार्य में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया है। एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए पुलिस केंद्र भेज दिया है। साथ ही, उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करते हुए स्पष्टीकरण (Show Cause) भी मांगा गया है।
पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद
जिले के टॉप ऑर्डर में अचानक हुए इस बदलाव को पुलिसिंग की छवि सुधारने और मुख्यालय के नियमों के सख्ती से पालन के तौर पर देखा जा रहा है। नए नगर थानाध्यक्ष अनुज कुमार के सामने अब शहर की कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी चुनौती होगी। एसएसपी के इस कड़े रुख से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि ड्यूटी में कोताही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।