ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session : वित्त मंत्री विजेंद्र यादव थोड़ी देर में पेश करेंगे आम बजट, लाल सूटकेस लेकर पहुंचे सदन Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna bullet train : वाराणसी से पटना का सफर सिर्फ 1 घंटे में! बिहार को पहली बुलेट ट्रेन की सौगात, सिलीगुड़ी तक चलेगी Bihar News: बिहार पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, नदी में छलांग लगाने जा रही महिला और उसके बच्चे की बचाई जान Patna traffic : पटना में जाम से मिलेगी राहत: ट्रैफिक पुलिस का नया मास्टरप्लान, यू-टर्न और कट होंगे बंद Bihar doctor salary hike : बिहार में डॉक्टरों का वेतन बढ़ा, रिमोट इलाकों में काम करने वालों को भी बढ़ेगा प्रोत्साहन राशि Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Legislative Council : बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य विभाग की बदहाली पर विपक्ष ने उठाया सवाल, कहा- आँख के इलाज के लिए जाता होता है दिल्ली, मंत्री का जवाब - आप खुद इलाज करवाने के लिए मुझसे करवाते हैं पैरवी

CM नीतीश और योगी कैबिनेट के मंत्री के खिलाफ बिहार की कोर्ट में मुकदमा, मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने का मामला

मुजफ्फरपुर कोर्ट में सीएम नीतीश कुमार और यूपी मंत्री संजय निषाद के खिलाफ महिला चिकित्सक का हिजाब हटाने के आरोप में परिवाद दायर, 3 जनवरी को सुनवाई।

bihar

19-Dec-2025 07:13 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) की अदालत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद के खिलाफ एक परिवाद दायर किया गया है। यह मामला हाल ही में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान एक महिला चिकित्सक के हिजाब को कथित तौर पर हटाने के प्रयास से जुड़ा है।


क्या है पूरा मामला?

बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महासचिव मोहम्मद राजू नैयर ने गुरुवार को यह परिवाद दाखिल किया। आरोप के मुताबिक, नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपने के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला चिकित्सक नुसरत जहां का हाथ पकड़कर उनका हिजाब खींचने की कोशिश की। परिवाद दर्ज करने वाले ने बताया कि मुख्यमंत्री के इस कृत्य से न केवल महिला चिकित्सक, बल्कि पूरे महिला समाज और अल्पसंख्यक समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। 


इस मामले में उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस कदम का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया, जिससे समाज में गलत संदेश गया और लोग अपमानित महसूस कर रहे हैं। परिवादी के अधिवक्ता सूरज कुमार ने जानकारी दी कि यह परिवाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 76, 352, 79, 299 और 302 के तहत दर्ज कराया गया है। 


न्यायालय ने इस परिवाद को स्वीकार कर लिया है। कोर्ट में अगली सुनवाई: इस मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 3 जनवरी, 2026 की तिथि निर्धारित की है। मोहम्मद राजू नैयर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "जिस तरह एक गरिमामय पद पर बैठे व्यक्ति ने महिला चिकित्सक के साथ व्यवहार किया, वह निंदनीय है। हमने महिलाओं के सम्मान और न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।"