ब्रेकिंग न्यूज़

हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी ‘जनता को बेवकूफ बनाकर बेटे के लिए राज सिंहासन की व्यवस्था कर गए नीतीश’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला Bihar Crime News: किराना कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, फोन पर मिली जान से मारने की धमकी Alert! Aadhaar में ये 3 छोटी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, बैंक अकाउंट तक हो सकता है फ्रीज: जानिए कैसे कर सकते है ठीक Bihar News: 500 नहीं दिया तो 5000 का फाइन काट दिया ! भोजपुर पुलिस के दारोगा पर वसूली के गंभीर आरोप, शिकायत के बाद जांच को पहुंचे अधिकारी दिसंबर 2027 तक हर हाल में बिहार में पूरा होगा भूमि सर्वेक्षण, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया ऐलान बिहार में वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर फ्रॉड, साइबर अपराधियों का नया कारनामा बिहार में वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर फ्रॉड, साइबर अपराधियों का नया कारनामा Bihar News: हड़ताल के बीच 3 महिला समेत पांच CO का त्यागपत्र, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किया स्वीकार

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar News: मुजफ्फरपुर कांटी में छठ प्रसाद ले जाते समय सड़क हादसे में शिक्षिका अनीता देवी की मौत। फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल..

01-Nov-2025 07:54 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक परिवार में कोहराम मच गया है। यहां कांटी थाना क्षेत्र के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में माधोपुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका अनीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। अनीता छठ पूजा का प्रसाद लेकर रिश्तेदारों से मिलने जा रही थीं, तभी एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।


इस हादसे की खबर फैलते ही उनके घर में परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए हैं और गांव में सन्नाटा पसर गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया, जबकि फरार चालक की तलाश तेज कर दी है।


अनीता देवी माधोपुर गांव की रहने वाली थीं और पिछले 15 वर्षों से स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में पढ़ा रही थीं। सहकर्मियों के अनुसार, वे बच्चों से बहुत स्नेह रखती थी। छठ पूजा के बाद वह प्रसाद लेकर रिश्तेदार के घर जा रही थीं, तभी कांटी थाना क्षेत्र के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।


यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनीता सड़क पर गिर पड़ीं, उनके सिर व छाती में गंभीर चोटें लगीं। स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार मौके पर ही भाग निकला, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। कांटी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और मामला दर्ज कर लिया है।


गांव वालों ने बताया कि अनीता परिवार की एकमात्र कमाने वाली थीं और उनकी मौत से घर की आर्थिक स्थिति और बिगड़ जाएगी। स्कूल में भी बच्चों ने अपनी प्यारी 'मैम' को याद कर आंसू बहाए। पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश में जुटी है अब देखना होगा कि वह कब तक गिरफ्त में आता है।