तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक
23-Dec-2025 10:07 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दादर इलाके में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र निवासी रामविंद सहनी की पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
शादी के कुछ समय बाद ही शुरू हुआ प्रताड़ना का दौर
मृतका की बड़ी बहन संजू देवी ने बताया कि नेहा की शादी तीन वर्ष पूर्व अहियापुर के दादर निवासी गुड्डू सहनी के साथ धूमधाम से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल वालों ने नेहा को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। विवाद इतना बढ़ा कि नेहा तंग आकर अपने मायके चली गई थी। आरोप है कि उसका पति गुड्डू वहां भी पहुंच गया और उसके साथ मारपीट की।
परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
परिजनों का दावा है कि ससुराल वालों ने साजिश के तहत नेहा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और उसकी हत्या कर दी। जहां ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश कर रहा है, वहीं मायके वालों का स्पष्ट कहना है कि यह एक सोची-समझी हत्या है।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस मृतका के पति और ससुराल के अन्य सदस्यों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। मामले की पुष्टि थानेदार रोहन कुमार ने की।