अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
26-Aug-2025 10:09 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मज्फ्फरपुर जिले में मोतीझील स्थित एक मॉल के वाशरूम को लेकर प्रेमी जोड़े पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगने से हंगामा मच गया। सोमवार को मॉल के कर्मचारी प्रेमी जोड़े को वाशरूम के अंदर अश्लील हरकत करते हुए पकड़ लिया, जिससे वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस को बुलाना पड़ा। मामला सदर थाना के शेरपुर इलाके का है। आरोपित युवक अघोरिया बाजार-रामदयालु रोड के एक मॉल में काम करता है, जबकि प्रेमिका 12वीं कक्षा की छात्रा है। दोनों मोतीझील मार्केट में किताबें खरीदने के बाद मॉल में घूम रहे थे।
प्रेमी ने पुलिस को बताया कि मॉल में घूमते समय प्रेमिका को पेट में दर्द हुआ, जिसके कारण वह वाशरूम गई। दर्द बढ़ने पर प्रेमी भी उसके पास वाशरूम में गया था। इसी दौरान कर्मचारियों ने उन्हें गलतफहमी के आधार पर अश्लील हरकत का आरोपी बनाकर पकड़ लिया और नगर थानेदार को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे एक-दूसरे को आठ वर्षों से जानते हैं और उनका घर एक ही गांव में लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर है।
वहीं, मॉल के कर्मचारियों का कहना है कि दोनों ने वाशरूम में अश्लील हरकत की, और जब उन्होंने इस बारे में पूछा तो युवक उनसे उलझ गया। कर्मचारियों ने मिलकर दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि दोनों के परिवार को थाने बुलाकर समझाया गया और इस तरह की किसी भी गलती से बचने की हिदायत दी गई। बाद में दोनों को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आगे की जांच जारी रखी है और स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।