मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम
06-Jul-2025 03:04 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। शंटिंग प्रक्रिया में लापरवाही की वजह से सहायक लोको पायलट प्रदीप कुमार आजाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी समेत शरीर की कई हड्डियां टूट गईं। यह घटना जंक्शन के लाइन नंबर एक पर तब हुई जब प्रदीप कुमार लाइन नंबर दो पर मालगाड़ी को स्थिर (स्टेबल) कर क्रू लॉबी लौट रहे थे। इसी दौरान वे शंटिंग गाड़ी के नीचे आ गए और बुरी तरह घायल हो गए।
प्रदीप कुमार आजाद को तत्काल जुरन छपरा स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां वे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वे बिहार के मीनापुर के तुर्की खरहर गांव के रहने वाले हैं और हाल ही में उनकी शादी हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे के बाद मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन का निर्माण करा रही एजेंसी की ओर से घायल लोको पायलट को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया, जिसके बाद उनका उपचार शुरू हो सका। कई कर्मचारियों ने एजेंसी पर सेंटिंग के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉई यूनियन (ECREU) के सोनपुर मंडल अध्यक्ष झुन्नू कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले को सोनपुर के डीआरएम के संज्ञान में लाया गया है, और डीआरएम ने घायल लोको पायलट के हरसंभव इलाज का आश्वासन दिया है। यूनियन ने इस हादसे की गंभीर जांच की मांग करते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए।