ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे!

Home / bihar / Bihar News: बिहार के इस जिले में फिर से चला प्रशासन का बुलडोजर,...

Bihar News: बिहार के इस जिले में फिर से चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त

Bihar News: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड में प्रशासन ने बुलडोजर से 90 डिसमिल भूमि पर बने अवैध निर्माण ध्वस्त किए, कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न।

19-Jan-2026 07:33 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर से प्रशासन की बुलडोजर की करवाई देखने को मिला है। प्रशासन के द्वारा कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत मौजा केरमा डीह में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। अनुमंडल कार्यालय, मुजफ्फरपुर पश्चिम द्वारा जारी आदेश के बाद 19 जनवरी को 90 डिसमिल भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है।


यह कार्रवाई अंचल अधिकारी कुढ़नी के पत्र के आलोक में अतिक्रमण वाद संख्या-07/2025-26 के तहत की जा रही है। इसमें खाता संख्या-1125 और खेसरा संख्या-2618 की 90 डिसमिल भूमि शामिल है। अतिक्रमण हटाने के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंचल अधिकारी कुढ़नी अनिल कुमार संतोषी को दण्डाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। 


उन्हें निर्धारित तिथि पर कार्रवाई सुनिश्चित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। कुढ़नी थाना प्रभारी को भी अपने पुलिस बल के साथ मौके पर उपस्थित रहकर कार्रवाई और विधि-व्यवस्था संधारण का कार्य करने का निर्देश दिया गया है। 


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है। प्रशासन की बुलडोजर वाली कार्रवाई पर अंचल अधिकारी कुढ़नी अनिल कुमार संतोषी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से की जा रही है।