बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
09-Sep-2022 09:56 AM
MUZAFFARPUR: बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां SKMCH में भर्ती कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। कैदी की गंभीर हालत को देखते हुए दो दिन पहले ही उसे SKMCH में एडमिट कराया गया था। वहीं, गुरुवार की शाम डॉक्टरों ने उसे IGIMS पटना रेफर कर दिया था। दरअसल, जेल से कमान नहीं आने के कारण नहीं कैदी पटना नहीं जा सका और मुजफ्फरपुर के SKMCH में ही उसने दम तोड़ दिया।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ जेल में बंद कैदी की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। जब उसकी हालत एकदम बिगड़ गई तो उसे जिले के SKMCH में एडमिट करा दिया गया। लेकिन उसकी हालत लगातार गंभीर होती जा रही थी। यहां के डॉक्टर्स ने कैदी को IGIMS पटना रेफर कर दिया था। इसके बावजूद जेल से उसे कमान नहीं दी गई और SKMCH में ही उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद जेल से लेकर कैदी के परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। लोग जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। जिस तरह से उसकी स्थिति खराब होई चली गई और जेल से उसे पटना IGIMS ले जाने का कमान नहीं दिया वो अपने आप में चिंताजनक है। अंत में कैदी ने मुजफ्फरपुर के SKMCH में ही तड़पते हुए दम तोड़ दिया।