Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
17-Feb-2026 10:25 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र में हुई हिंसक झड़प और बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत को पद से निलंबित करते हुए उन्हें सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर रखने का आदेश जारी किया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व पियर थाने के बड़गांव चौक पर एक डीजे ट्रॉली चालक और पुलिस के बीच विवाद हुआ था। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस द्वारा अवैध वसूली की जा रही थी, जिसका विरोध करने पर स्थानीय सरपंच लालबाबू सहनी और उनके परिजनों के साथ पुलिस ने बर्बरतापूर्वक मारपीट की। सरपंच की पिटाई की खबर फैलते ही ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस के साथ उनकी हिंसक झड़प हुई, जिसमें कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हो गए थे। स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को घंटों एक कमरे में बंधक बनाकर रखा था।
कार्रवाई का आधार:
इस गंभीर मामले की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), पूर्वी-02 द्वारा प्रतिवेदन (रिपोर्ट) समर्पित किया गया था। रिपोर्ट में थानाध्यक्ष द्वारा लिए गए निर्णयों को अविवेकपूर्ण और स्थिति को संभालने में उनकी लापरवाही को स्पष्ट किया गया। इसी रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने यह निलंबन की कार्रवाई की है। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही, जनता के साथ दुर्व्यवहार या विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।