BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद
10-Mar-2026 10:32 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित सर्राफा बाजार (माखन साह चौक) में मंगलवार की देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक आभूषण दुकानदार को अपना निशाना बनाया। घटना उस वक्त हुई जब दुकानदार अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। झोला छिनने की यह वारदात पूरे बाजार में हड़कंप मचा गई और स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
आभूषण और नकदी समझकर झोला छीना
पीड़ित दुकानदार जगरनाथ प्रसाद ने बताया कि उनके हाथ में झोला था, जिसमें दुकान की चाबियां रखी हुई थीं। बाइक सवार बदमाशों ने जैसे ही उन्हें देखा, झोला छीनकर फरार हो गए। बदमाशों को लगा कि झोले में नकदी या गहने होंगे, लेकिन गनीमत रही कि झोले में केवल चाबियां ही थीं। दुकानदार ने कहा कि कैश पहले ही बैंक में जमा कर दिया गया था और कोई कीमती जेवर साथ नहीं था।
व्यवसायियों में पुलिस के प्रति नाराजगी
सुरक्षित माने जाने वाले सर्राफा मंडी में सरेआम हुई इस वारदात से व्यापारियों में डर का माहौल है। दुकानदारों ने नगर थाना पुलिस से आभूषण मंडी में गश्ती बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने पीड़ित से जानकारी ली और आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। नगर डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम घटना की जांच में जुटी है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है।