ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद

Home / bihar / मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम,...

मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई

मुशहरी में जन संवाद कार्यक्रम में विधायक बेबी कुमारी ने कहा, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कड़ी कार्रवाई। अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मचारियों की जांच होगी।

19-Mar-2026 09:56 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुशहरी (बोचहा विधानसभा क्षेत्र) में आयोजित “जन संवाद ” कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए। जनता ने प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीमती बेबी कुमारी ने चेतावनी दी कि अब कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी जनता के साथ मनमानी या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगा। 


उन्होंने स्पष्ट किया कि अंचल अधिकारी मुशहरी और राजस्व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की पूरी जांच की जाएगी। भ्रष्टाचार के पुख्ता साक्ष्य मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। जनता का शोषण करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


विधायक ने कहा कि यदि तत्काल सुधार नहीं हुआ, तो वे स्वयं जनता के साथ खड़ी होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि “जन संवाद” अब केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की लड़ाई का मंच बन चुका है।


इस अवसर पर भाजपा और जदयू के कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ने आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान देने का आश्वासन दिया, जिससे उपस्थित लोगों में विश्वास और सकारात्मक माहौल बना।


विधायक बेबी कुमारी ने अंत में स्पष्ट किया कि जनता के अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों को अब हर हाल में जवाब देना होगा और वे क्षेत्र की जनता के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ाई जारी रखेंगी।news image

news image

news image

news image