ब्रेकिंग न्यूज़

हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी

Home / bihar / Bihar News: बिहार के निजी क्लिनिक में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत,...

Bihar News: बिहार के निजी क्लिनिक में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों ने किया भारी बवाल; अस्पताल छोड़कर भागे धरती के भगवान

Bihar News: मुंगेर के निजी क्लिनिक में ऑपरेशन के बाद 35 वर्षीय मरीज की मौत के बाद परिजनों ने भारी हंगामा मचाया. लोगों के गुस्से को देखकर डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गए.

18-Jan-2026 08:33 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक निजी क्लिनिक में ऑपरेशन के बाद 35 वर्षीय जुल्फिकार आलम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना में डॉक्टर और क्लिनिक स्टाफ फरार हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हंगामा शांत करवाया।


जानकारी के अनुसार, जुल्फिकार आलम एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे और उनका दाहिना पांव टूट गया था। उनका इलाज हड्डी रोग विशेषज्ञ आर. के. गुप्ता के निजी क्लिनिक में कराया गया। डॉक्टर ने ऑपरेशन की आवश्यकता बताई और परिवार की सहमति के बाद सभी जांच कराकर आज सुबह ऑपरेशन किया गया।


ऑपरेशन के बाद जब मरीज को वार्ड में शिफ्ट किया गया, उसकी तबियत बिगड़ने लगी। डॉक्टर ने तत्काल उसे स्थानीय सेवा यान नर्सिंग होम भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जानकारी मिलते ही परिजन क्लिनिक पहुंचे और हंगामा करने लगे, लेकिन तब तक डॉक्टर और स्टाफ क्लिनिक बंद कर फरार हो चुके थे।


परिजन का कहना है कि उनका बेटा सड़क हादसे के बावजूद पहले ठीक था, लेकिन ऑपरेशन थियेटर से बाहर आने के बाद उसकी हालत खराब हो गई। डॉक्टरों ने उसे नर्सिंग होम भेज दिया और किसी ने जवाबदेही नहीं ली। इस मामले में डॉक्टर आर. के. गुप्ता का कहना है कि ऑपरेशन के बाद मरीज का ब्लड प्रेशर अचानक गिर गया, जिसे देखते हुए उसे सेवा यान भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई।