ब्रेकिंग न्यूज़

झारखंड से बिहार पहुंचा हाथियों का झुंड, गेहूं की फसल को रौंदा; इलाके के लोगों में दहशत Bihar Road Accident : पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो सगे भाइयों को कुचला, ट्यूशन से लौट रहे थे दोनों बच्चे बिहार राज्यसभा चुनाव: AIMIM बनी किंगमेकर, RJD को समर्थन के बदले MLC सीट की डील की चर्चा; जानिए क्या है सच Anant Singh : मोकामा में सियासी विरासत की तैयारी: अनंत सिंह ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान, जानिए कौन होंगे उत्तराधिकारी बिहार में इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर से बुलाकर ले ली जान Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती BIHAR NEWS : तेजस्वी के यहां से निकलती दिखी मांझी की बहु और समधन, फोटो आया सामने; जानिए क्या है वजह Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास

मुंगेर में झंडोत्तोलन के दौरान स्कूल प्रशासन की बड़ी लापरवाही आई सामने, वीडियो वायरल

पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग विद्यालय प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

26-Jan-2026 10:06 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर जिले के टेटिया बंबर प्रखंड स्थित जगरनाथ उच्च विद्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। कार्यक्रम के दौरान दो बार तिरंगा रस्सी से खुलकर नीचे गिर गया, जबकि तीसरी बार झंडे का डंडा ही टूट गया। इस पूरी घटना से मौके पर मौजूद लोग असहज नजर आए, वहीं प्रशासनिक अधिकारी तमाशबीन बने रहे।


जानकारी के अनुसार, विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक विनोद यादव के नेतृत्व में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जैसे ही झंडा फहराने के लिए रस्सी खींची गई, रस्सी तो नहीं खुली लेकिन तिरंगा नीचे गिर गया। दोबारा प्रयास करने पर भी यही स्थिति बनी रही। तीसरी बार झंडोत्तोलन की कोशिश में झंडे का डंडा ही टूटकर गिर गया, जिससे विद्यालय प्रशासन को काफी फजीहत झेलनी पड़ी।


इस दौरान मौके पर बीडीओ सह बीईओ समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे, लेकिन किसी ने स्थिति को संभालने का प्रयास नहीं किया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग विद्यालय प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


मुंगेर से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट