ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session : वित्त मंत्री विजेंद्र यादव थोड़ी देर में पेश करेंगे आम बजट, लाल सूटकेस लेकर पहुंचे सदन Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna bullet train : वाराणसी से पटना का सफर सिर्फ 1 घंटे में! बिहार को पहली बुलेट ट्रेन की सौगात, सिलीगुड़ी तक चलेगी Bihar News: बिहार पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, नदी में छलांग लगाने जा रही महिला और उसके बच्चे की बचाई जान Patna traffic : पटना में जाम से मिलेगी राहत: ट्रैफिक पुलिस का नया मास्टरप्लान, यू-टर्न और कट होंगे बंद Bihar doctor salary hike : बिहार में डॉक्टरों का वेतन बढ़ा, रिमोट इलाकों में काम करने वालों को भी बढ़ेगा प्रोत्साहन राशि Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Legislative Council : बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य विभाग की बदहाली पर विपक्ष ने उठाया सवाल, कहा- आँख के इलाज के लिए जाता होता है दिल्ली, मंत्री का जवाब - आप खुद इलाज करवाने के लिए मुझसे करवाते हैं पैरवी

BIHAR: साइकिल से स्कूल जा रही दो बहनों को हाईवा ने रौंदा, मौके पर ही बड़ी बहन की दर्दनाक मौत

मुंगेर के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से स्कूल जा रही 14 वर्षीय छात्रा की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर जमकर हंगामा मचाया और कार्रवाई की मांग की

bihar

19-Dec-2025 07:53 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर में रफ्तार का कहर जारी है। तेज रफ्तार हाइवा की चपेट आने से एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी है। वह अपने छोटी बहन के साथ साइकिल से परीक्षा देने के लिए स्कूल जा रही थी। इस हादसे में छोटी बहन बाल-बाल बच गई लेकिन उसे हाइवा ने रौंद दिया जिससे दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवा को क्षतिग्रस्त कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। 


जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना मुंगेर के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित एसबीआई बैंक के पास की है। शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में स्कूल जा रही एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।  


मृतक छात्रा संग्रामपुर थाना क्षेत्र के झिकुली निवासी मुकेश यादव की 14 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी के रूप में हुई है। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतिका के परिजनों में कोहराम मच गया और आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने देवघर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंबेडकर चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक हाइवा वाहन ने साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई इस भीषण टक्कर में छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। 


स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइवा की रफ्तार काफी तेज थी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने हाइवा को क्षतिग्रस्त कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिद्धू शेखर सिंह तथा संग्रामपुर थाना अध्यक्ष बिनोद कुमार झा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। 


अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात बहाल कराया। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाइवा चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है साथ ही मुख्य बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट