ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / munger-news / liquor ban in bihar : बिहार में यह कैसी शराबबंदी ! टोटो चालाक...

liquor ban in bihar : बिहार में यह कैसी शराबबंदी ! टोटो चालाक ने शराब पीने से इनकार तो घर में घुस दबंगों ने पूरे परिवार की कर दी पिटाई

liquor ban in bihar : सफिया सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बगीचा ओला सिंघिया में दबंगों द्वारा जबरन शराब पिलाए जाने से माना करने पर टोटो चालक के घर में घुस मारपीट हुई है।

06-Feb-2025 01:47 PM

By First Bihar

liquor ban in bihar : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब का सेवन करना या इससे जुड़ा किसी भी तरह का कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है और इसको लेकर कठोर सजा का प्रावधान भी तय है। बाबजूद इसके इस कानून की हकीकत क्या है यह आज के समय में शायद ही किसी से छुपा हुआ। इसी कड़ी में अब एक मामला मुंगेर से सामने आया है। जहां एक शख्स को जबरन शराब का सेवन करवाया जा रहा था। इतना ही नहीं उसने शराब के सेवन से इंकार किया तो उसके परिजनों के साथ भी मारपीट की गई है। 


जानकारी के मुताबिक बिहार में शराब पीने से इनकार करने पर दबंगों ने जमकर कहर बरपाया है। यहां दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार की पिटाई कर दी है। यह मामला मुंगेर जिले का है। बताया जा रहा है कि कुछ दबंग एक टोटो चालक को शराब पिलाना चाह रहे थे। लेकिन जब उसने शराब पीने से मना किया तो घर में घुसकर परिवार के सभी लोगों के साथ मारपीट की गई है।


बताया जा रहा है कि मंगेश सफिया सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बगीचा ओला सिंघिया में दबंगों द्वारा जबरन शराब पिलाए जाने से माना करने पर टोटो चालक के घर में घुस मारपीट हुई है। घर में मौजूद टोटो चालक की पत्नी व बच्चों समेत पांच लोगों को लाठी-डंडा से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया गया। अब  घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।


इधर, पीड़ित द्वारा सफियावाद थाना में आवेदन देकर इसके लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। घायलों में टोटो चालक 36 वर्षीय रंजीत कुमार उसकी पत्नी 30 वर्षीय अमृता देवी पुत्र 23 वर्षीय रंजन कुमार पुत्री 15 वर्षीय राधिका कुमारी और मौसेरा भाई 40 वर्षीय कारेलाल शामिल है।