ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / munger-news / bihar news: निकाह के 40 दिन बाद पति ने दिया तलाक, दहेज के...

bihar news: निकाह के 40 दिन बाद पति ने दिया तलाक, दहेज के लिए पत्नी को जान से मारने की कोशिश

निकाह के 40 दिन बाद और दहेज की मांग को लेकर एक पति ने बेरहमी से पत्नी की पिटाई कर दी। गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की और उसे तलाक दे दिया। पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस से वो मदद की गुहार लगा रही है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है।

04-Feb-2025 02:58 PM

By First Bihar

bihar news: बिहार में फिर एक बेटी दहेज प्रताड़ना की शिकार हो गयी। शादी के महज 40 दिन बाद ही दहेज नहीं देने पर पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इंतेहा तो तब हो गयी जब तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोलकर पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। अब पीड़िता अस्पताल में भर्ती है उसका इलाज चल रहा है। 


मुंगेर से इस समय एक बड़ा मामला सामने आ रहा है जहां दहेज कि खातिर शादी के मजह 40 दिनों के बाद ही पति ने पत्नी को तीन बार तलाक तलाक बोलकर तलाक दे दिया। इतना ही नहीं दहेज की मांग को लेकर मारपीट और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता ने रो-रोकर अपनी आपबीती सुनाई।


पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह का है। जहां पीड़िता तान्या परवीन पिता मो० नौशाद की शादी गांव के ही बीएमपी में ही सिपाही मो० शिवली जावेद के बेटा आशिफ जावेद के साथ 22 दिसंबर 2024 को मुस्लिम रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ था तब दहेज में कैश, बुलेट, कीमती गहने व अन्य सामान दिया गया। बावजूद इसके शादी के चार दिन के बाद ही आशिफ जावेद पत्नी की पिटाई करने लगा। जिसे लेकर कई बार पारिवारिक स्तर पर समझौता हुआ । 


लेकिन कुछ दिन ठीक रहने के बाद दहेज की मांग को लेकर मारपीट शुरू हो गयी। हद तो उस समय हो गई जब बीती रात दहेज की मांग को ले आशिफ ने पत्नी तान्या के साथ मारपीट करने लगा और दुपट्टा से गला दबा मारने की भी कोशिश की। जिसके बाद किसी तरह वह जान बचा के आनन फानन मायका फोन की तो तान्या के भाइयों के द्वारा 112 को बुला तान्या के ससुराल पहुंच उसका रेस्क्यू किया और उसकी गंभीर स्थिति को देखते उसे इलाज के लिय सदर अस्पताल में भरती कराया । 


मामला और उलझ गया गए तान्या ने बताया कि आशिफ ने उसे तीन बार तलाक तलाक बोल तलाक भी दे दिया है । इस मामले में पीड़िता तान्या मीडिया को बताया कि शादी के चार दिन के बाद से ही मारपीट दर्ज की मांग को ले किया जाने लगा । और बीती रात सोमवार को आशिफ दहेज की मांग को मारपीट और दुपट्टा से गला दबा मारने की कोशिश की । और तीन बार तलाक तलाक तलाक बोल तलाक दे दिया । वहीं पीड़िता के पिता मो नौशाद ने कहा कि 22 दिसंबर को उसने अपनी दोनों बेटी का एक ही दिन शादी किया पर एक बेटी जहां खुशहाल है तो दूसरी बेटी के साथ अत्याचार हुआ है। बेटी अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज चल रहा है। बेटी के लिए वो न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

इम्तियाज खान की रिपोर्ट