ब्रेकिंग न्यूज़

गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत

Home / bihar / प्यार अंधा होता है: दो बच्चों को छोड़ मां प्रेमी संग फरार, 9...

प्यार अंधा होता है: दो बच्चों को छोड़ मां प्रेमी संग फरार, 9 साल पहले हुई थी शादी

मुंगेर में एक शादीशुदा महिला दो बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपनी मर्जी से जाने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

07-Apr-2026 04:50 PM

By First Bihar

MUNGER: किसी ने सच ही कहा है कि प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है, जब किसी को प्रेम हो जाता है तो उसे ना तो कुछ दिखाई देता है और ना ही सुनाई देता है, वो तो बस अपनी जिद्द पर अड़ा रहता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के मुंगेर जिले में सामने आया है, जहां दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गयी है। शादीशुदा महिला के इस कदम से परिवार और इलाके के लोग भी हैरान हैं। 


प्रेमी से साथ भागने के बाद दो बच्चों की मां ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपनी बातें रखी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रही है कि मैं अपनी मर्जी से प्रेमी विशाल के साथ भागी हूं। मैं अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। ऐसे में यदि  मेरे साथ या प्रेमी विशाल और उसके परिवार के साथ कुछ बुरा होता है तो इसके लिए जिम्मेदार मेरा पति और उसका परिवार होगा। वहीं पीड़ित पति पवन ने बताया कि 27 मार्च की रात वो घर से मोहल्ले की ही विशाल नामक युवक के साथ उसकी बीवी निकली है। इस संबंध में उसने मुंगेर के खड़गपुर थाने में केस दर्ज कराया है और पुलिस से न्याय की मांग की है। पत्नी दोनों बच्चों को घर पर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गयी है। 


मामला मुंगेर जिला अंतर्गत हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र का है। जहां पश्चिमी अजीमगंज निवासी पवन कुमार की शादी नया राम नगर थाना क्षेत्र के मिल्की चक के शिवानी कुमारी से 2017 में सबकी रजामंदी के बाद शादी बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। 9 साल में दो संतान हुए। इसी बीच पति और पत्नी के बीच के रिश्ते ठीक नहीं रहने के कारण पूर्व में भी पत्नी शिवानी के द्वारा अपने पति पवन और ससुराल वालों के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया था। इधर पति से रिश्ते ठीक नहीं होने के कारण मोहल्ले के ही एक युवक विशाल के कंधे का सहारा शिवानी को मिल गया । जो धीरे-धीरे प्यार में तब्दिल हो गया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें तक खा ली। इस बात का पता जब पति को चला तब उसने अपनी पत्नी को काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन उसके दिमाग में इश्क का भूत सवार था। यही कारण है कि उसे अच्छा बुरा कुछ समझ में नहीं आ रहा था। 


प्रेमी के चक्कर में उसने पति के साथ-साथ दोनों बच्चों को त्याग दिया। शिवानी ने बड़ा कदम उठाते हुए बीते 27 मार्च की रात अपने दोनों बच्चों को पति के पास छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब 28 मार्च की सुबह पति पवन को इस बात की जानकारी हुई तो उसने खड़गपुर थाने में केस दर्ज कराया। इस बीच शिवानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना एक वीडियो पोस्ट कर दिया। जिसमे वह यह कहती नजर आई कि वह पाने पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती है। इस कारण वह अपने मर्जी से दो बच्चों को छोड़ विशाल के साथ आई है। 


इसमें विशाल और उसके परिवार को कुछ गलती नहीं है। यदि उसके परिवार और विशाल के परिवार को कुछ होता है तो इसकी सारी जबावदेही पति पवन और पवन के परिवार की होगा। वहीं इस मामले में पवन का कहना है कि उसकी पत्नी का इधर 15 से 20 दिन पहले विशाल के साथ रिश्ते का पता चला तो उसमें अपनी पत्नी शिवानी को समझाया भी था लेकिन वह किसी की नहीं सुनी और उसने बड़ा कदम उठाते हुए अपने प्रेमी विशाल के साथ फरार हो गई । जिसे लेकर उसने थाने में मामला भी दर्ज करवाया है। वहीं अब यह वाकया पूरे मोहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट