ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / मुंगेर फायरिंग कांड : 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, हाईकोर्ट ने दिया था...

मुंगेर फायरिंग कांड : 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

12-Apr-2021 08:15 AM

MUNGER : मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस फायरिंग की घटना में 18 साल अनुराग पोद्दार की मौत मामले में हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुंगेर के 13 पुलिस पदाधिकारियों के तबादला कर दिया गया है। तबादले का आदेश मुख्यालय द्वारा निर्गत किया गया है। गोलीकांड मामले की जांच कर रहे सभी पुलिस पदाधिकारियों का तबादला हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ है। इनमें मुंगेर जिला के 10 पुलिस पदाधिकारी तथा 3 ऐसे पुलिस अधिकारी हैं, जिनका पूर्व में ही मुंगेर से दूसरे जिला में तबादला हो चुका है। 


बिहार पुलिस मुख्यालय (कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग) के आदेश से जिन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है उन्हें तुरंत विरमित करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस महानिदेशक के आदेश पर पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि इन पुलिस पदाधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए उन्हें विभिन्न जिला में पदस्थापित किया जाता है। पुलिस अधीक्षक एवं कार्यालय प्रधान को आदेश दिया गया है कि उन पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब स्थानांतरित जिला के लिए विरमित करना सुनिश्चित करें।


मुंगेर पुलिस फायरिंग मामले की जांच सीआईडी से कराने का निर्देश हाईकोर्ट ने दिया है। हाईकोर्ट पुलिस जांच की मॉनिटरिंग कर रहा है। हाईकोर्ट ने इस मामले में जो आदेश दिया है राज्य सरकार अब उसका पालन करवा रही है। प्रतिमा विसर्जन के दौरान में पुलिस की फायरिंग से एक युवक की मौत के बाद मुंगेर में भारी बवाल हुआ था। इसके बाद सरकार ने अपने स्तर से जांच भी करवाई लेकिन उस जांच में किसी पुलिस पदाधिकारी को जिम्मेदार नहीं माना गया। बाद में मृतक के परिजनों की तरफ से न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया और कोर्ट से उन्हें राहत मिली है।