BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद
27-Aug-2025 03:50 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बुधवार को वोटर अधिकार यात्रा के 11 वें दिन मुजफ्फरपुर में एक जनसभा संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह धरती शहीद जुब्बा सहनी की धरती है। जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपनी कुर्बानी दी।
सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने आगे कहा कि आजादी के बाद लोकतंत्र आया। बाबा साहेब ने देश को संविधान दिया जिसमें दलित, अति पिछड़ों , गरीबों को सिर उठाकर जीने का अधिकार दिया गया। जब राजतंत्र था तब लोग दलितों के हाथ से पानी नहीं पीते थे।
उन्होंने कहा कि देश मे जब लोकतंत्र आया तब एक मल्लाह का बेटा प्रदेश में मंत्री बन सका। आज यही लोकतंत्र खतरे में हैं। आज भाजपा, आरएसएस और चुनाव आयोग मिलकर इस देश मे वोट चोरी कर रहा है और सत्ता में बैठे हुए है।
मुकेश सहनी ने आगे कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होता है और अच्छा काम नहीं करने वाले नेताओं को पांच साल में बदलने का समय आता है। 2014 में नरेंद्र मोदी ने कई वादे किए थे जिसमें 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन वे नहीं दिए।
आज वे तीन बार से पीएम बन रहे हैं। क्योंकि वे आपके वोट से वह पीएम नहीं बन रहे वोट चोरी कर पीएम बन रहे हैं। बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि आने वाले समय में हमलोग बेहतर काम करेंगे। बिहार में हमलोग किसी हाल में वोट चोरी नहीं होने देंगे। इसके लिए उन्होंने लोगों से साथ आने का आह्वान किया।