ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Home / bihar / मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार

मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार

मोतिहारी पुलिस ने छापेमारी कर अवैध देह व्यापार का खुलासा किया। चार महिलाओं और दो दलालों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से कैश, आधार कार्ड, वोटर कार्ड सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है।

12-Feb-2026 09:54 PM

By First Bihar

MOTIHARI:मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं सहित दो पुरुष दलालों को गिरफ्तार किया है। वही मौके से कैश, स्कैनर मशीन, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, एटीएम और आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


मिली जानकारी के अनुसार प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका को एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसमें छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर स्थित चीनी मिल के पास एक झोपड़ी नुमा घर में अवैध गतिविधि संचालित होने की सूचना दी गई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि वहां देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को दी गई। 


एसपी के निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने गुप्त रूप से जांच करते हुए थाना क्षेत्र के सोना मती मंदिर के पास संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से चार महिलाओं और दो पुरुष दलालों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो वहां से नकदी, स्कैनर मशीन, कई आधार कार्ड, कथित तौर पर शक्ति बढ़ाने वाली दवाएं तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।


 पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद स्कैनर मशीन और आधार कार्ड को लेकर भी जांच की जा रही है कि कहीं किसी तरह की धोखाधड़ी या फर्जीवाड़े से इसका संबंध तो नहीं है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।