ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / bihar / SBI में करोड़ों का गबन, रीजनल मैनेजर समेत 9 बैंक कर्मी सस्पेंड, दर्ज...

SBI में करोड़ों का गबन, रीजनल मैनेजर समेत 9 बैंक कर्मी सस्पेंड, दर्ज होगी FIR

08-Jan-2020 10:31 AM

By HIMANSHU

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी ख़बर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से आ रही है, जहां एसबीआई में करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है. मोतिहारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मेन ब्रांच में करोड़ों रुपये के गबन का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.


इस मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर, चीफ मैनेजर, सीएम एडमिन, सीएम कंप्लायंस, अकाउंटेंट समेत 9 लोगों को सस्पेंड किया गया है. दरअसल ये पूरा मामला नोटबंदी के वक्त का है. बताया जा रहा है कि नोटबंदी के समय बैंक में पुराने और कटे फटे नोट बदलने के वक्त करोड़ों रुपयों का गबन किया गया, जिसका खुलासा अब जाकर हुआ है. 


इस मामले में आरबीआई ने कार्रवाई करते हुए रीजनल मैनेजर समेत 9 बैंक कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही कई पूर्व बैंक कर्मियों पर भी गाज गिर सकती है. आरबीआई की टीम ने स्टेट बैंक के कटे फटे नोट वाले बोल्ट को सील कर दिया है. करोड़ों के इस गबन का खुलासा होने के बाद आज इस मामले में एफआईआर दर्ज हो सकती है.