Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
20-Jun-2025 10:08 AM
By First Bihar
Road Accident: बिहार के मोतिहारी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार स्थित प्रेक्षागृह के पास शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहीं तीन महिलाओं को कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में कार चालक की हालत भी नाज़ुक बनी हुई है। सभी घायलों को तुरंत रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रेक्षागृह के गार्ड सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि वह गेट पर बैठे थे, तभी उन्होंने देखा कि एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पहले एक पेड़ से टकराई, फिर बिजली के खंभे से भिड़ी और इसके बाद सड़क किनारे चल रही महिलाओं को रौंदते हुए निकल गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया।
वहीं, घायलों की पहचान प्रियंका सिंह (34 वर्ष), उनकी बेटी श्रेया कुमारी (14 वर्ष) और उनकी भाभी रेनू देवी के रूप में हुई है, जो सभी नगर थाना क्षेत्र के शशि रंजन सिंह के परिवार की सदस्य हैं। वहीं, कार चालक की पहचान चांदमारी निवासी ओम प्रकाश गुप्ता के पुत्र रुपेश कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। इस दुर्घटना की जांच के दौरान एक चौंकाने वाली बात सामने आई। पता चला कि चालक रुपेश कुमार को हादसे से पहले ही उसके भतीजे आलोक ने चाकू मार दिया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद रुपेश इलाज के लिए खुद कार चला रहा था और इसी दौरान वह नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह भयावह हादसा हो गया। कार की रफ्तार काफी तेज़ थी और शरीर में पहले से चोट होने के कारण वह कार पर नियंत्रण नहीं रख सका।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आलोक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आलोक ने चाकूबाजी की बात स्वीकार करते हुए कहा, “मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई। चाचा ने जब मेरा फोन उठाना बंद कर दिया, तब मैंने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद हमें पता चला कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि चालक को चाकू मारे जाने के बाद ही यह दुर्घटना हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, लेकिन डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम