मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!
12-Nov-2025 07:37 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद मोतिहारी शहर में शांति और सौहार्द कायम रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। चुनावी रंजिश या आपसी विवाद को रोकने के लिए वरिये अधिकारी के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया।
नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल सड़कों पर उतरा और शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों तथा संवेदनशील इलाकों में भ्रमण किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र के तमाम संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चुनाव के बाद किसी प्रकार का विवाद या तनाव उत्पन्न न हो।
उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी व्यक्ति द्वारा कानून-व्यवस्था भंग करने या चुनावी रंजिश में उलझने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में नगर थाना की पुलिस के साथ-साथ जिला पुलिस बल और अर्धसैनिक बल के जवान भी शामिल रहे।
इस दौरान पुलिस ने शहर के मुख्य चौक-चौराहों, बस स्टैंड, स्टेशन रोड, अस्पताल क्षेत्र और अन्य प्रमुख जगहों से होकर मार्च किया। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रही। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम जनता में विश्वास कायम रखने और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देने के लिए उठाया गया है कि प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अपने क्षेत्र में शांति बनाए रखने में सहयोग करें। फ्लैग मार्च के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि चुनावी माहौल के बाद भी शहर में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी