हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल
09-Jul-2025 04:00 PM
By First Bihar
Motihari News: बिहार में भू माफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला मोतिहारी का है जहां अमेरिका में रह रहे शख्स की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है. कब्जा करने से रोकने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है.
मोतिहारी के छतौनी थाने में दिए आवेदन में अशोक कुमार सिंह जो अमेरिका में रह रहे पशुपति नाथ सिंह के भाई हैं, ने भू माफियाओं पर केस दर्ज करने की मांग की है. साथ ही जान माल और जमीन की रक्षा करने की गुहार लगाई है. पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि उनके भाई अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहते हैं. उनकी पूरी संपत्ति का वे लोग ही देखभाल करते हैं.
छतौनी थाना क्षेत्र में जिस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है,उस पर 6 फीट की चाहरदीवारी है जो 15 सालों से है. जमीन की खरीद 25 साल पहले की गई थी. मोतिहारी के श्रीकृष्ण नगर मोहल्ला के एक शख्स ने कई लोगों के साथ मिलकर फर्जी कागजात बना लिया है. इसके बाद कुछ जमीन की बिक्री भी कर दी है,जिसका न्यायालय में केस चल रहा है. 6 जुलाई को कई भूमाफियाओं ने मिलकर चाहरदीवारी का मुख्य दरवाजा तोड़कर 100 मजदूर, मिस्त्री लेकर जबरदस्ती बाउंड्री वॉल करने लगे. जमीन पर बने घर में रहने वाले ने हमें इसकी सूचना दी. तब वह जमीन पर पहुंचे . इसके बाद जमीन माफियाओं ने उन पर हथियार तान दिया और कहा कि भागो नहीं तो मार देंगे . इसके बाद हमने तत्काल छतौनी थाना अध्यक्ष को फोन किया. तब 112 नंबर की गाड़ी पहुंची. पुलिस की संख्या बढ़ने के बाद सारे लोग भाग गए।
पीड़ित शख्स ने मोतिहारी के छतौनी थाना से भू माफियाओं के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस आवेदन के आधार पर जांच में जुट गई है.