बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म
17-Aug-2025 08:48 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शराब के नशे में धुत युवक को हनुमान मंदिर में घुसकर भगवान हनुमान की प्रतिमा पर मुक्के से हमला करते और उसे क्षतिग्रस्त करने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। यह घटना कोइलाहरा मठ के वार्ड नंबर 9 की बताई जा रही है, जहाँ स्थानीय लोगों ने इस शर्मनाक हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि युवक मंदिर परिसर में न सिर्फ अभद्रता कर रहा है, बल्कि आस्था के प्रतीक भगवान की प्रतिमा के साथ बर्बरता भी कर रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मधुबन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो की सत्यता की जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि आरोपी को शीघ्र पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना न सिर्फ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली है, बल्कि समाज में शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी की है।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट