खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
18-Sep-2025 01:41 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चिकनी गांव में करंट की चपेट में आने से 13 वर्षीय जूही कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। जूही गांव के निवासी मनोज महतो की बेटी थी। जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त इलाके में बारिश हो रही थी। इसी दौरान गांव के एक आम के पेड़ के पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार बारिश के कारण झुककर पेड़ को छू गए थे। जूही जब उस आम के पेड़ के संपर्क में आई, तो वह तेज करंट की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने जब बच्ची को बेहोश देखा, तो तुरंत परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही रामगढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मौत करंट लगने से हुई है और आगे की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में गहरा मातम छा गया है। मृतका के दादा ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि, हर साल पेड़ों की छंटाई और रखरखाव के लिए बिजली विभाग को मोटा फंड मिलता है, लेकिन अधिकारी अपनी ड्यूटी को नजरअंदाज कर देते हैं। अगर समय पर पेड़ की कटाई होती, तो आज मेरी पोती हमारे साथ होती।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली के तार पेड़ों से सटे हुए हैं, जिससे हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती है। लोगों ने मांग की है कि दोषियों पर कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बिजली विभाग सतर्क हो।
पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट