LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका
19-Jan-2026 10:39 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतिहारी में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक दलित युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी तीन बच्चों का पिता और पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक का हरसिद्धि थाना क्षेत्र की एक दलित युवती से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच आपसी सहमति से शारीरिक संबंध भी बने थे। इसी बीच आरोपी को शक हुआ कि युवती का किसी अन्य युवक से भी संबंध है, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी नाराजगी में युवक ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। इससे आहत पीड़िता ने साइबर थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी
घटना की जानकारी देते हुए साइबर थाना के इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि हरसिद्धि थाना क्षेत्र की युवती की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
आमलोगों से पुलिस की अपील
इस घटना के बाद जिले में सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की है। साथ ही कहा है कि यदि कोई इस तरह की आपत्तिजनक या गैरकानूनी गतिविधि का शिकार होता है, तो वह तुरंत पुलिस या साइबर थाना से संपर्क करें।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट