अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
29-Apr-2020 03:39 PM
By Awnish
MOTIHARI : अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। मोतिहारी में सोशल डिस्टेंसिंग बताने गयी पुलिस पर हमला बोला गया है। ग्रामीणों ने गश्ती टीम पर हमला किया है।ग्रामीणों के हमले में सात पुलिस कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हैं।
ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है।ग्रामीणों ने महिला पुलिसकर्मियों को भी जमकर पीटा है।महिला पुलिस कर्मी सहित सात पुलिसकर्मी जख्मी हैं। एसपी मौके पर पहुंचे हैं। तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
पकड़ीदयाल थानाक्षेत्र के सिसहनी गांव से ये मामला सामने आ रहा है।लॉकडाउन पीरियड में गश्ती कर रहे पुलिसकर्मियों ने गश्ती के दौरान बाहर निकले युवकों को घरों में जाने व मास्क लगाने को कहा तो ग्रामीण भड़क गए।सैकड़ो की संख्या में पुरुष-महिला ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।जख्मी सभी पुलिस कर्मी पकड़ीदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।