ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / bihar / हाफ अटेंडेंस के साथ सोमवार से खुलेंगे स्कूल, ज्यादातर बड़े प्राइवेट स्कूल केवल...

हाफ अटेंडेंस के साथ सोमवार से खुलेंगे स्कूल, ज्यादातर बड़े प्राइवेट स्कूल केवल एग्जाम लेंगे

03-Jan-2021 08:21 AM

PATNA : कोरोना का हाल में पहली बार पटना के स्कूल सोमवार से खुल जाएंगे. हाफ अटेंडेंस के साथ पटना के स्कूलों में नौवीं से बारहवीं तक के बच्चे क्लास के लिए आएंगे. हालांकि मिशनरी स्कूलों में अभी पढ़ाई की शुरुआत नहीं होगी. पटना के ज्यादातर बड़े प्राइवेट स्कूलों ने केवल एग्जाम के लिए छात्रों को बुलाने का फैसला किया है.

4 जनवरी से सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक पहली बार स्कूल खुलने जा रहे हैं. स्कूलों में 50 फ़ीसदी स्टूडेंट को ही बुलाने की मंजूरी दी गई है. पटना के बड़े स्कूलों ने अपने अपने मुताबिक के क्लास और एग्जाम को लेकर व्यवस्था की है. सेंट माइकल स्कूल में हफ्ते भर तक क्लास चलाने का फैसला लिया गया है और इसके बाद प्री बोर्ड की परीक्षा ली जाएगी. स्कूल प्रबंधन के मुताबिक रोल नंबर के हिसाब से आधे आधे बच्चों को 1 दिन में बुलाया जाएगा, बाकी बच्चों की ऑनलाइन क्लासेज जारी रहेंगी. नॉट्राडेम एकेडमी ने फिलहाल ऑनलाइन क्लास ही चलाने का फैसला किया है. 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों को बुलाया गया है. बाकी सभी ऑनलाइन क्लासेस में ही शामिल होंगे. डॉन बॉस्को स्कूल में नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों को स्कूल में बुलाया है. इन बच्चों की प्री बोर्ड परीक्षाएं 4 जनवरी से आयोजित की गई हैं. सुबह 9:30 से 3:00 के बीच स्कूल की टाइमिंग रखी गई है.

स्कूल खोलने के लिए सरकार ने जो गाइडलाइन जारी की है उसके मुताबिक  ईमेल के तहत बच्चों को स्कूल बनाने का फैसला किया गया है. फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ स्कूल बसों के परिचालन की भी बात कही गई है. बच्चों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य रखा गया है साथ ही साथ क्लास रूम में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करने को कहा गया है.