ब्रेकिंग न्यूज़

बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें.... बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो क्या पुलिस करेगी गिरफ्तार? जानिए सच्चाई, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल

Home / bihar / "हम चोर नहीं" कहते रहा युवक, चौकीदार ने पीट-पीटकर दोनों हाथ तोड़ा

"हम चोर नहीं" कहते रहा युवक, चौकीदार ने पीट-पीटकर दोनों हाथ तोड़ा

सहरसा में चोरी के शक में 16 वर्षीय युवक की चौकीदार ने बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक लगातार निर्दोष होने की बात कहता रहा, लेकिन लाठी-डंडों से मारकर उसके दोनों हाथ तोड़ दिए गए। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल...

22-Aug-2025 09:22 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां चौकीदार ने एक युवक को इस कदर पीटा कि दोनों हाथ टूट गया। युवक रो-रोकर यह कह रहा था कि हम चोर नहीं है सर लेकिन चौकीदार के कान तक जूं नहीं रेंगा। अब पिटाई का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


दरअसल चौकीदारों ने चोरी के शक में एक 16 वर्षीय युवक को बुरी तरह पीट दिया। मामला दो दिन पूर्व हुई चोरी से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि दुकानदार के पुत्र ने समदा निवासी विनय पासवान के बेटे अमित पासवान को पकड़कर अपने घर लाया। वहां मौजूद चौकीदारों ने उस पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। 


पीड़ित लगातार कहता रहा कि वह निर्दोष है और जल्द ही दिल्ली जाने वाला था, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। मारपीट इतनी बर्बर थी कि युवक के दोनों हाथ टूट गए और शरीर पर गंभीर चोटें आ गईं। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने चौकीदार अनमोल पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उसका पहले भी कई मामलों में विवाद रहा है और वह दबंग प्रवृत्ति का है। 


उन्होंने प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की। वहीं इस मामले का विडियो भी किसी ने चौरी से बना लिया विडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं किस तरह एक चौकिदार निजी जगह पर ले जा कर पिटाई कर रहा है। यह घटना न सिर्फ इंसानियत बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। चोरी की जांच पुलिस का काम है, लेकिन किसी निर्दोष को शक के आधार पर बेरहमी से पीटना पूरी तरह गैरकानूनी और अमानवीय है। इस बाबत सौरबाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

news imagenews imagenews imagenews imagenews image