अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
20-Aug-2025 07:21 PM
By First Bihar
ROHTAS: बिहार के नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा उस वक्त गुस्से में आ गये जब पत्रकारों ने जिले की समस्याओं को लेकर सवाल पूछना शुरू कर दिया। मंत्री जीवेश मिश्रा का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने पत्रकारों से कह दिया कि आप लोगों को अब पिस्तौल लेकर चलना चाहिए। मीडिया के सवालों से मंत्री जीवेश मिश्रा भड़क गये। बता दें कि नगर विकास विभाग के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वो सासाराम पहुंचे थे।
बिहार के नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने पत्रकारों को कहा कि आप हमारे मर्जी के खिलाफ हमारा बयान नहीं ले सकते हैं। आप लोग कैमरे की जगह अब पिस्तौल लेकर चलो। बता दें कि नगर विकास की करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने मंत्री जीवेश मिश्रा सासाराम पहुंचे थे। इस दौरान नगर में व्याप्त समस्याओं से संबंधित जब उनसे सवाल किया जाने लगा तो मंत्री पत्रकारों को धैर्य रखने की अपील करने लगे।
लेकिन जब मंत्री कार्यक्रम स्थल से निकलने लगे तब उन्होंने अपने विभागीय अधिकारियों, वार्ड पार्षदों तथा उपस्थित पत्रकारों के समक्ष कहने लगे की हमारी मर्जी के खिलाफ हमसे कोई बयान नहीं ले सकता है। यही हाल रहा तो पत्रकारों को पिस्तौल लेकर चलना चाहिए। लेकिन जब उन्होंने सामने कैमरा देखा तो बात को हंसी ठिठोली में उड़ाने की कोशिश करने लगे। मंत्री के गार्ड ने भी कैमरा पर्सन को आगे की रिकॉर्डिंग करने से रोक दिया।
नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा उस समय गुस्से में आ गए जब पत्रकारों ने नगर की समस्याओं पर लगातार सवाल पूछे। गुस्से में उन्होंने पत्रकारों से कहा –"आप लोगों को अब पिस्तौल लेकर चलना चाहिए।" #JiveshMishra #BiharPolitics #Journalist #ViralStatement #BiharNews pic.twitter.com/6Up1Phve6j
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) August 20, 2025