ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

Home / bihar / मौसम विभाग का अलर्ट: बिहार के कई जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग का अलर्ट: बिहार के कई जिलों में भारी बारिश के आसार

05-Jul-2021 10:23 AM

PATNA: बिहार के कई जिलों में आज और कल बारिश होगी। कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है। वही दक्षिण-पूर्वी भाग में भी स्थिति ऐसी ही रहेगी। इसके अलावा दक्षिण-मध्य एवं दक्षिण-पश्चिम बिहार में मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा होगी। आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। 


मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रफ लाइन राजस्थान से नागालैंड तक पूर्वी उत्तरप्रदेश से बिहार होते पश्चिम बंगाल तक जा रही है। एक अन्य ट्रफ लाइन उत्तर पूर्वी बिहार से दक्षिण ओडिशा तक झारखंड और पश्चिम बंगाल तक जा रही है। इन दोनों मौसमी कारकों के प्रभाव से सोमवार और मंगलवार को उत्तर बिहार में अनेक जगह पर वर्षा एवं कुछ जगहों भारी बारिश हो सकती है।


दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया में भी कई जगहों पर बारिश होगी। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के हालात बन सकते हैं। दक्षिण-मध्य के पटना, बेगूसराय, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, गया एवं दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, जहानाबाद, औरंगाबाद में मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा होगी। आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी और मधुबनी में एलो अलर्ट जारी किया गया है।